गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- गाजियाबाद। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक बुधवार को हिन्दी भवन में होगी। इसमें निगम कार्यकारिणी के छह पदों पर चुनाव होंगे। निगम ने सभी 100 पार्षदों को चुनाव की सूचना दे दी है। अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे से कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्र दिए जाएंगे। 12 से 12:15 बजे तक नामांकन पत्र भरकर जमा होगा। 12:15 बजे से 12:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 12:30 बजे से 12:45 बजे तक नामांकन पत्र की वापसी होगी। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक आवश्यकता पड़ने पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव होता है तो दोपहर तीन बजे गिनती कर परिणाम जारी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि बैठक में केवल पार्षदों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। बता ...