लखनऊ, मई 14 -- नगर निगम की कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो जाएगा। इनमें भारतीय जनता पार्टी के पांच तथा समाजवादी पार्टी का एक सदस्य शामिल है। इनकी जगह छह नए सदस्य चुने जाएंगे। साथ ही कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव भी इसी प्रक्रिया में किया जाएगा। भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य गिरीश गुप्ता, अनूप कमल सक्सेना, उमेश चंद्र सनवाल, मुकेश सिंह मोंटी और रणजीत सिंह का कार्यकाल समाप्त होगा। वहीं सपा के एकमात्र कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह बाल्मीकि का भी कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उपाध्यक्ष पद भी खाली होगा कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता का कार्यकाल भी 31 मई को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद वह केवल पार्षद के रूप में रहेंगे। कार्यकारिणी के नए उपाध्यक्ष का चयन भी महापौर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में किया जाएगा। चूंकि सदन में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.