गाज़ियाबाद, नवम्बर 10 -- गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर घमासान मचा है। महापौर ने स्पष्ट किया कि कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का नाम वह खुद तय करेंगी, जबकि भाजपा के दो अन्य पार्षद भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव 12 नवंबर को निगम सभागार में होना है। इसमें कार्यकारिणी के 12 सदस्य शामिल होंगे। चुनाव के बाद बजट पर चर्चा होगी। लेकिन उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर घमासान मचा है। दरअसल, भाजपा पार्षद राजीव शर्मा, गौरव सोलंकी, प्रवीण चौधरी और अमित त्यागी कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे हैं। सभी संगठन से लेकर अपने स्तर पर पैरवी करा रहे हैं। सांसद से लेकर विधायकों तक पैरवी कराई जा रही है। लेकिन महापौर सुनीता दयाल ने स्पष्ट कर दिया कि जिसे वह चाहेंगी उसे ही चुनाव लड़वाया जाएगा। उन्होंने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.