अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के भीम नगर में नगर निगम कर्मी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। पत्नी से विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी व मायके वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। भीमपुर निवासी तन्नू उर्फ तरुन (21) पुत्र मनोज कुमार नगर निगम में संविदा कर्मी था। परिजनों के अनुसार एक साल पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। वह परिजनों से अलग किराए पर कमरा लेकर पत्नी संग रह रहा था। बुधवार को किसी बात को लेकर दंपति में विवाद हो गया। तभी तन्नू ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि वारदात के बाद पत्नी मौके फरार हो गई। फोन पर ससुरालियों को आत्महत्या के बारे में बता दिया। उधर खबर म...