लखनऊ, दिसम्बर 10 -- जांच में हुआ बड़े खेल का खुलासा कमेटी की संस्तुति के बाद निरस्त किया गया दाखिल खारिज लखनऊ। प्रमुख संवाददाता इंदिरा नगर के डी-ब्लॉक में एक सनसनीखेज मामले ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां के एक खण्डहर नुमा कोठी के मालिक की शिकायत है कि भूमाफिया व नगर निगम के कुछ कर्मचारियों अधिकारियों ने मिलकर उनकी कोठी का गलत दस्तावेज तैयार कराकर अपने नाम करवा लिया है। उसे करोड़ों में बेचने की तैयारी चल रही है। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने तीन बड़े अफसरों की जांच टीम गठित की। जिसमें बड़े खेल का खुलासा हुआ। कमेटी की संस्तुति के बाद भू-माफिया के नाम हुआ दाखिल खारिज निरस्त कर दिया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गयी थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.