सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- नगर निगम गैराज में तैनात एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना से कर्मचारियों में भारी रोष फैल गया। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर निगम गैराज में तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का भी ऐलान किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि ने बताया कि यह घटना सोमवार की है। नगर निगम में तैनात सफाई कर्मचारी अमित गोकुलपुर गांव स्थित नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में कर्मचारी नगर निगम गैराज पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ...