लखनऊ, सितम्बर 12 -- हिन्दुस्तान फॉलोअप महापौर के निरीक्षण का असर, दफ्तर में दिखी हलचल फरियादियों की अफसर से लंबे अरसे बाद हुई मुलाकात लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। महापौर सुषमा खर्कवाल के अचानक किए गए निरीक्षण का असर शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में साफ तौर पर देखने को मिला। गुरुवार तक जहां कई अधिकारी-कर्मचारी दफ्तर से गायब थे वहीं शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे से ही सभी विभागों में गतिविधियां शुरू हो गईं। नगर आयुक्त गौरव कुमार स्वयं ठीक 9:30 बजे कार्यालय पहुंचे और जनता से सीधे मुलाकात शुरू कर दी। उनके साथ ही अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अरुण कुमार गुप्ता और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह जैसे प्रमुख अफसर भी 10 बजे तक अपनी-अपनी सीट पर मौजूद रहे। गुरुवार को गैरहाजिर रहने वाले तीन पीसीएस अधिकारी भी शुक्रवार को समय से कार्यालय में बैठे नजर आए।...