अलीगढ़, मई 26 -- फोटो.. नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष व महामंत्री ने चुनाव कराने को सौंपा ज्ञापन अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ का चुनाव जल्द होगा। इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा होगी। सोमवार को नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ वर्तमान अध्यक्ष संजय सक्सेना व महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल ने चुनाव कराने को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को हैबिटेट सेंटर में ज्ञापन दिया। नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ का दो वर्षीय चुनाव जल्द कराए जाने का अनुरोध किया। वर्तमान अध्यक्ष और महामंत्री ने नगर आयुक्त को चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने संबंधी ज्ञापन भी सौपा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वर्तमान अध्यक्ष और महामंत्री को कर्मचारियों के हितों में कार्य करने की अपील की। आगामी बक़रीद के उपरांत निर्वाचन तिथि घोषित करने का आश्वासन दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.