मेरठ, अगस्त 26 -- मेरठ। नगर निगम बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षद की ओर से नगर आयुक्त को लेकर टिप्पणी किए जाने के विरोध में सोमवार को दोपहर तक निगम में कर्मचारियों ने तालाबंदी कर कामकाज ठप रखा। बाद में कर्मचारियों ने दो दिन का अल्टीमेटम देकर धरना स्थगित किया। नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष अनीश अहमद ने कहा यह लड़ाई नगर आयुक्त के सम्मान की है। शनिवार को अटल सभागार में हुई नगर निगम बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षद उत्तम सैनी की टिप्पणी पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार और अन्य निगम अधिकारियों, कर्मचारी बैठक छोड़कर चले गए थे। उसके बाद निगम कर्मचारियों ने तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार कर दिया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को नगर निगम कर्मचारियों ने तालाबंदी कर धरना प्रारंभ कर दिया। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के अपमान पर कर्मचारी गुस्से में हैं। कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.