पटना, जनवरी 19 -- पटना जिला अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को मिलने वाले आवास भत्ता की विसंगतियां जल्द दूर होंगी। जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और विद्यालय अवर निरीक्षकों को पत्र जारी किया है और नगर निगम और आठ किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों की सूची मांगी है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि हर स्कूल के शिक्षकों को एक समान दर से आवास भत्ता (एचआरए) मिल सके। अभी तक इसे लेकर कई स्कूलों में भ्रम की स्थिति थी और शिकायतें आ रही थीं। इसके लिए साकेत रंजन ने सभी बीईओ से यह सूची मांगी है। जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से सभी बीईओ को प्रपत्र दिया गया है। इसमें मांगी गई सभी जानकारियां देनी हैं। डीईओ ने निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे सभी स्कूलों की पहचान करें और उनका विवरण दें। लोक निर्माण विभाग भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.