देहरादून, दिसम्बर 11 -- नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राजपुर जोन में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक लाख 11 हजार 994 रुपये टैक्स की वसूली की गई। इसके साथ ही पांच प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। नगर आयुक्त नमामी बसंल के निर्देशन में आयोजित शिविर में 19 शिकायत और कई सुझाव आए। विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त नमामी बसंल ने बताया कि लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.