रांची, अप्रैल 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। महारामनवमी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को रविवार को रांची नगर निगम की ओर से नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध करायेगा। निगम द्वारा शोभायात्रा में शामिल होने के बाद तपोवन धाम से घर लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए दस प्रमुख मार्ग पर बस सेवा दी जाएगी। वहीं छह अतिरिक्त बस सरकारी बस स्टैंड पर अलग से उपलब्ध रहेगी। जिसका उपयोग किसी तरह की आपात स्थिति मे परिवहन कार्य को लेकर किया जाएगा। बस सेवा के दौरान बुजुर्ग, महिला व बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। बताया गया कि छह बसें स्टेशन रोड में सरकारी बस डिपो से और चार बस डोरंडा के डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक से दिनभर चलेंगी। सरकारी बस स्टैंड से बडगाईं, बरियातू रोड, बूटी मोड, कोकर चौक से होकर, बोड़ेया चौक, टैगोर हिल रोड, चांदनी चौक, कांके रोड, पंडरा से रातू रोड होकर, रातू रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.