मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम की अधिकतर शाखा के प्रभारी गायब के साथ प्रधान सहायक बुधवार की दोपहर ढाई बजे कार्यालय से गायब थे। निगम कार्यालय के औचक निरीक्षण में पहुंची मेयर निर्मला देवी के सामने यह हकीकत सामने आई। इस पर मेयर ने हिदायत देते हुए कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। अधिकारी हर हाल में स्थिति ठीक करें। मेयर ने सामान्य शाखा, आवास शाखा, जलकार्य शाखा, कर शाखा व अन्य शाखाओं से लेकर अधिकारियों के कक्ष भी चेक किए। मेयर के साथ उप नगर आयुक्त सह प्रभारी नगर आयुक्त अमित कुमार भी थे। इधर, मेयर के अचानक निरीक्षण से निगमकर्मियों में हड़कंप मच गया। चाय-पानी या निजी कार्यों से बाहर निकले कर्मी सूचना मिलते ही भाकर पहुंचने लगे। इसके पहले पिछले महीने भी मेयर के औचक निरीक्षण के क्रम में निगम के लेखापाल के साथ ही कई कर्मी व शाखा प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.