चाईबासा, फरवरी 23 -- चाईबासा/चक्रधरपुर: झारखंड नगर निकाय चुनाव के तहत आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो प्रमुख निकायों- चाईबासा नगर परिषद और चक्रधरपुर नगर परिषद में वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के पहले दो घंटों के आंकड़े जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी कर दिए गए हैं। शुरुआती रुझानों में चाईबासा के मतदाता चक्रधरपुर के मुकाबले अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं। चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र में सुबह से ही कई बूथों पर मतदाताओं की कतार देखी गई। यहाँ सुबह 9 बजे तक 10.68% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। चक्रधरपुर में मतदान की शुरुआत थोड़ी धीमी रही है। यहाँ पहले दो घंटों में केवल 9.44% ही मतदान हुआ है। हालांकि, कड़ाके की ठंड के बाद जैसे-जैसे धूप खिल रही है, मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है।दोनों ही निक...