साहिबगंज, फरवरी 1 -- साहिबगंज। झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देश पर झामुमो जिला समिति ने नगर निकाय चुनाव के लिए साहिबगंज, राजमहल व बरहरवा में अध्यक्ष पद के लिए समर्थन देने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि साहिबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए रामनाथ पासवास उर्फ छोटू पासवान,राजमहल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए किताबुद्दीन शेख उर्फ भुट्टो व बरहरवा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए बबीता कुमारी को पार्टर्ी अपना समर्थन देगी। झामुमो नगर , राजमहल व बरहरवा नगर एवं प्रखंड कमेटी सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे संंबंधित समर्थन प्राप्त प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित करने में अपना सहयोग दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...