लोहरदगा, जनवरी 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव की तैयारी और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन, लोहरदगा में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के सभी अग्रणी संगठन, सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, आरजीपीआरएस, सेवा दल, अल्पसंख्यक कांग्रेस, अनुसूचित जाति, प्रकोष्ठ सहित विभिन्न विभागों के जिला अध्यक्ष एवं उनके कमेटी पदाधिकारी उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य सह अग्रणी संगठन प्रभारी नेसार अहमद एवं मोहन दुबे द्वारा सभी संगठनों एवं कमिटियों की क्रमवार समीक्षा की गई। तत्पश्चात नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के संभावित उम्...