जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन आज वापस लिए जा सकेंगे। अपराह्न तीन बजे तक इसकी अवधि तय की गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन नगर निकायों मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत मानगो नगर निगम में महापौर और जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं तीनों में वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन हुए हैं। मानगो में महापौर पद के लिए 13, जुगसलाई में अध्यक्ष पद के लिए नौ और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन किये हैं। जहां तक वार्ड सदस्यों की बात है, मानगो में 272, जुगसलाई में 92 और चाकुलिया में 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद निकाय वार उम्मीदवारी तय हो जाएगी और कल सभी को चुनाव चिह्न आव...