गढ़वा, फरवरी 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थिति सभागार में शुक्रवार को एसपी अमन कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। उन्होंने आसन्न नगर निकाय चुनाव भयमुक्त और शांत वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। गोष्ठी की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से जिलांतर्गत चोरी की घटना का जल्द उद्भेदन करने, लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, थाना स्तर पर प्रत्येक सप्ताह सोमवार को थाना प्रभारी के द्वारा संबंधित पुलिस पदाधिकारी का परफॉर्मेंस ऑडिट करने और लंबित सभी मामलों की त्वरित निष्पादन के समीक्षा करने का निर्देश दिया। उसके अलावा महाशिवरात्रि पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय करने, पॉक्सो एक्ट से संबंधित लंबित मामलों का विधिवत व समयबद्ध निवारण करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.