रांची, जनवरी 2 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू स्थित राधा रानी मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा द्वारा सोमवार को अनुमंडल कार्यालय बुंडू में एकदिनी धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बुंडू नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध मुखर्जी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि राज्य में अफसरशाही हावी है और चुने हुए जनप्रतिनिधियों (पार्षद, मेयर आदि) के नहीं होने से नगर निकायों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भाजपा से डरी हुई है इसलिए नगर निकाय चुनाव जानबूझकर नहीं कराना चाहती है। वहीं विशिष्ट अतिथि भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.