जामताड़ा, जनवरी 3 -- नगर निकाय चुनाव टालने का आरोप, भाजपा युवा नेता ने सरकार को घेरा फतेहपुर,प्रतिनिधि। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुरीडीह मंदिर नीचे टोला में नाला विधानसभा के भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार की कार्यशैली जिम्मेदार है। उन्होने मांग की कि नगर निकाय चुनाव बेलेट पेपर के बजाय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से तथा दलीय आधार पर अविलंब कराए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में अफसरशाही हावी है और निकायों में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अभाव में मनमानी व भ्रष्टाचार बढ़ गया है। कहा कि हेमंत सोरेन सरकार भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत होकर जानबूझकर दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव नहीं कराना चाहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.