देवघर, फरवरी 24 -- देवघर,प्रतिनिधि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी और बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही क्यूआरटी टीम द्वारा भी लगातार भ्रमणशील रहकर मतदान केंद्रों का जायजा लिया जा रहा था। वार्ड संख्या- 2 के मतदान केंद्र संख्या- 1 उच्च विद्यालय भवन जसीडीह में महिला-पुरुष मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केंद्र की सुरक्षा को पुलिस अधिकारी व बल तैनात थे। मतदान केंद्र का जायजा क्यूआरटी टीम द्वारा भी लिया गया। साथ की कई ऐसे मतदाता देखे गए जिन्होंने बुजूर्ग को साथ लाकर मतदान कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.