लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मतदान को ले जिले में शाम पांच बजे से 24 फरवरी की सुबह सात बजे तक ड्राई जोन रहेगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के तहत डिस्पैच सेंटर में वाहनों की टैगिंग की जाएगी। पोलिंग पार्टी और चुनाव सामग्री को एकत्रित कर लिया गया है। संबंधित कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को ले प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा...