धनबाद, फरवरी 20 -- नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से गुरुवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में बाइक पर सवार सिटी हॉक्स के जवानों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैंक मोड़, नया बाजार, वासेपुर, आजाद नगर, भूली, पांडरपाला, भरत चौक, शमशेर नगर, बिनोद बिहारी चौक, बाबूडीह, सिटी सेंटर, स्टेशन रोड, हिरापुर, स्टीलगेट, सरायढेला और गोल बिल्डिंग समेत कई प्रमुख इलाकों का भ्रमण किया। मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और संभावित संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.