पलामू, फरवरी 10 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नगरपालिका आम चुनाव-2026 को लेकर व्यय प्रेक्षक सज्जन पांडेय ने मंगलवार को मेदिनीनगर नगर निगम में महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों संग मेदिनीनगर में राज्य-कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय में बैठक कर आदर्श आचार संहिता का पालन करने और चुनावी व्यय के प्रबंधन पर सभी अभ्यर्थियों से कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को चुनावी व्यय रजिस्टर के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उन्होंने उम्मीदवारों को चुनावी व्यय पंजी में प्रविष्टि, व्यय की गणना, पेनल्टी सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी। बैठक में बताया गया कि प्रचार-प्रसार में प्रयुक्त होने वाले बैनर एवं पोस्टर पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम अंकित करना अनिवार्य है। निर्वाचन व्यय की जांच के लिए 11, ...