चतरा, जनवरी 8 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भाजपा ने दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने को लेकर बुधवार को नपा कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया। धरना के माध्यम से राज्यपाल के नाम चतरा के नगरपालिका प्रशासक सागेन हेम्ब्रम को एक मांग पत्र सौंपा गया। सौंपे गये मांग पत्र में नगर निकाय चुनाव ईवीएम मशीन से दलीय आधार पर कराने सहित कई मांगे शामिल है। कार्यक्रम का संचालन डॉ मित्युंजय सिंह ने वहीं अध्यक्षता रामदेव सिंह भोगता ने किया। धरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन साह, नगर मंडल अध्यक्ष संजय प्रजापति, मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय नेता राकेश प्रसाद ने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल है। राज्य में केवल भ्रष्टाचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर...