गढ़वा, जनवरी 5 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव शीघ्र कराने, दलीय आधार और ईवीएम से चुनाव कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन में नगर पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव और ताहिर अंसारी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक केवल नाली-गली के शिलान्यास में व्यस्त हैं। जनता की मूल समस्याओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने ताहिर पर अपनी पत्नी के नाम से पशुधन योजना का लाभ लेने का भी आरोप लगाया। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी से आवास योजनाओं में कमीशनखोरी बंद कर जनहित में कार्य करने की मांग की। ध...