लातेहार, जनवरी 27 -- लातेहार संवाददाता। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना 28 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 29 जनवरी से 4 फरवरी तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 फरवरी को होगी, जबकि 6 फरवरी को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव चिह्नों का आवंटन 7 फरवरी को किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 23 फरवरी की सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगा। नामांकन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। अध...