साहिबगंज, फरवरी 9 -- साहिबगंज। नगर निकाय आम निर्वाचन-2026 के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर सोमवार को डीसी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय चुनाव से संबंधित विभिन्न तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीसी ने मतपत्र विखंडीकरण (बैलेट पेपर ब्रेकअप), वर्किंग कॉपी की तैयारी, पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण, मतदान प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही चुनाव कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं त्रुटिरहित कार्य संपादन के निर्देश दिए। डीसीने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण होनी चाहिए। इसके लिए प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.