जमशेदपुर, फरवरी 20 -- कोल्हान प्रमंडल में नगर निकाय चुनाव को लेकर विरोध की आवाज तेज हो गई है। आदिवासी छात्र एकता की केंद्रीय कमेटी ने 21, 22 और 23 फरवरी को पूरे प्रमंडल में शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया है। बुधवार को संगठन ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें झारखंड सरकार और राज्यपाल द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव कराने के निर्णय पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। संगठन का तर्क है कि भारतीय संविधान के भाग IX ए के प्रावधान पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित क्षेत्रों पर लागू नहीं होते। जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पेसा कानून 1996 बनाया गया, उसी तरह नगर निकायों के लिए संसद द्वारा कोई विशिष्ट नगरपालिका विस्तार अधिनियम नहीं है। ऐसे में झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.