गोड्डा, जनवरी 30 -- गोड्डा। महगामा में भी नगर निकाय चुनाव को लेकर माहौल कम उत्साहजनक नहीं है। यहां भी पहले दिन अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र की खरीदारी की गई। महगामा में पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन परचा खरीदा। खास बात यह है कि महगामा में पहली बार नगर निकाय का चुनाव हो रहा है, जिस कारण वहां लोगों में चुनाव को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आम नागरिक से लेकर युवा और सामाजिक कार्यकर्ता तक, हर कोई चुनावी रण में उतरने को आतुर नजर आ रहा है। कुल मिलाकर जिले में नगर निकाय चुनाव की शुरुआत के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल होने के साथ चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.