आदित्यपुर, जनवरी 6 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आसन्न नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आदित्यपुर नगर कमेटी की ओर से रविवार संध्या अटल पार्क में बैठक सह लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लिट्टी-चोखा का आनंद लिया। नगर निकाय चुनाव की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली विशेष रूप से उपस्थित रहे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हर वर्ष नव वर्ष के अवसर पर कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया गया है। उन्होंने...