रांची, जनवरी 5 -- बुंडू, संवाददाता अनुमंडल कार्यालय बुंडू के सामने सोमवार को भाजपा ग्रामीण जिला इकाई की ओर से एक दिनी धरना-प्रदर्शन जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को जानबूझकर कमजोर कर रही है, इसीलिए नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अविलंब निकाय चुनाव की तिथि घोषित करे और निष्पक्षता के लिए ईवीएम के माध्यम से मतदान कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण आम जनता केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। विशिष्ट अतिथि और पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर ने कहा कि निकायों में जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से अफसरशाही चरम पर है। उन्होंने बुंडू बस स्टैंड क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.