गोड्डा, जनवरी 28 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव की घोषणा किए जाने के साथ ही गोड्डा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनावी माहौल बनने लगा है और संभावित प्रत्याशी अपने अपने स्तर से तैयारी में जुट गए हैं। गोड्डा एवं महागामा नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव को लेकर आम मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विधिवत रूप से निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। विभिन्न उम्मीदवार मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वार्ड स्तर पर बैठकों और समीकरणों का दौर शुरू हो चुका है। नगर निकाय चुनाव के तहत 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.