रांची, फरवरी 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के अनुसूचित क्षेत्रों में नगरपालिका चुनाव और झारखंड म्यूनिसिपल एक्ट 2011 को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई है। यह मांग बिरसा फ्रंट की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया मुंडा ने रांची प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में की। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित क्षेत्रों में कराए जा रहे ये चुनाव पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों, आदिवासी स्वशासन व्यवस्था और उनकी रूढ़ी परंपराओं का अतिक्रमण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...