साहिबगंज, फरवरी 18 -- साहिबगंज। नगर निकाय चुनाव 2026 के सफल व निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी(न.प.) सह डीसी हेमंत सती ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में मतगणना (काउंटिंग) प्रक्रिया का विस्तृत डेमोंस्ट्रेशन कराया । डेमोंस्ट्रेशन का उद्देश्य मतगणना कार्य में संलग्न पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्धारित प्रक्रिया, पारदर्शिता एवं सतर्कता के मानकों से अवगत कराना था। इस दौरान मतपत्रों की गणना, अमान्य मतों की पहचान, परिणाम संधारण, प्रपत्रों के संधारण तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन संबंधी बिंदुओं पर चरणबद्ध जानकारी दी गई। डीसी ने निर्देश दिया कि मतगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता व विधि सम्मत तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने का निर्देश...