साहिबगंज, फरवरी 22 -- साहिबगंज। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के तीनों नगर निकाय में सोमवार को मतदान होंगे। मतदान के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मतदान के मद्देनजर रविवार की सुबह यहां पुलिस लाइन परिसर में बनाये गये डिस्पैच सेंटर से मतदानकर्मियों को बूथ के लिए रवाना किया गया। मतदान कर्मी बैलेट बॉक्स समेत अन्य आवश्यक सामग्री के साथ बूथ के लिए रवाना हुए। मतदानकर्मियों ने आज की रात बूथ पर ही बिताये। जिले के तीनों नगर निकाय के 106 बूथों पर सोमवार की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जानकारी के मुताबिक डीसी हेमंत सती व एसपी अमित कुमार सिंह ने सुबह डिस्पैच सेंटर पहुंच मतदान व पुलिस कर्मियों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए आवश्यक टिप्स दिये। तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में सुरक्षित समेत कुल 690 मतदान कर्मियों को लगाया गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.