लखीसराय, मई 28 -- लखीसराय/बड़हिया, हिन्दुस्तान टीम। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से विस्तृत जानकारी भेज दी है। चुनाव की अधिसूचना के तहत अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर चुके नगर निकायों के साथ-साथ किसी कारणवश रिक्त चल रहे वार्डों के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की गई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान 28 जून 2025 को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराया जाएगा। इससे पूर्व अभ्यर्थियों को नामांकन दाखिल करने की तिथि 28 मई से 5 जून तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने नामांकन प्रत्येक दिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित जिला अनुमंडल कार्यालय में दाखिल कर सकेंगे। नामांकनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.