पटना, जनवरी 6 -- नगर विकास विभाग सभी निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों, स्वच्छता पदाधिकारियों और सिटी मैनेजर को सीयूजी नंबर देगा। आम नागरिक इन नंबरों के जरिए संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इन अधिकारियों को 15 तक सीयूजी(क्लोज्ड यूजर ग्रुप) नंबर देने का निर्देश दिया है। मंत्री ने मंगलवार को विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यूजी नंबर मिलने के बाद कामकाज में सहूलियत होगी। आम लोगों को अपने कार्यों के लिए उनसे सम्पर्क करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के बाद शिकायत/सुझाव के लिए एक कॉल सेन्टर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में आर्टेरियल रोड (संपर्क पथ) की हालत अच्छी नही है। ऐसी सड़कों को चिन्हित कर उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.