सासाराम, अप्रैल 14 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निकायों के नव विस्तारित वार्डों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर नगर जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत मंगलवार से होगी। नगर जन संवाद कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर से नामित अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यों पर चर्चा होगी। इस दौरान मोहल्लेवासियों से प्राप्त सुझाव पर उक्त वार्डों में विकास कार्य कराया जाएगा। नगर निगम सासाराम में जन संवाद कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू होकर दो जून तक चलेगी। 15 अप्रैल को तुर्की, बाराडीह, मुरादाबाद खुर्द में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जन संवाद कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी के रूप में श्रम पर्वतन पदाधिकारी चेनारी कपिलदेव प्रसाद व नगर निकाय के अधिकारी के रूप में उप नगर आयुक्त मैमुन निशा की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सहायक अभियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.