रांची, दिसम्बर 18 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में गति लाने का निर्देश नगरीय प्रशासन की निदेशक नैंसी सहाय ने दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत किफायती आवास योजना और लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण योजना, दीनदयाल जन आजीविका योजना (शहरी), पीएम स्वनीधि योजना और मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। यह समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी शहरी नगर निकायों के नगर आयुक्त, अपर/उप नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित टीम के साथ की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) एवं किफायती आवास परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। निदेशक सहाय ने निर्देश दिया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.