अररिया, जनवरी 22 -- अररिया,निज संवाददाता नगर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी में नगर थाना क्षेत्र के रामपुर कोदरकट्टी पंचायत निवासी उमा ततमा व शहर के जय प्रकाश नगर वार्ड संख्या सात के शंकर ऋषिदेव शामिल है।मालूम हो कि पुलिस लगातार अभियान चलाकर वारंटी को गिरफ्तार कर रही है।इस मामले में नगर थानेदार मनीष कुमार रजक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था।दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...