मोतिहारी, मार्च 26 -- मोतिहारी, निसं। नगर थाना परिसर में मुफस्सिल अंचल इंस्पेक्टर के कार्यालय के समीप एक पुराने पेड़ में अचानक आग लग गई। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पेड़ की टहनी अंचल इंस्पेक्टर के कार्यालय के उपर गिर गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जाता है कि परिसर में एक पुराने पेड़ के चारो तरफ बरगद का पेड़ है। पुराना पेड़ सुख चूका है। इसमें अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी दो बार पहुंचकर आग पर काबू पाई तथा चली गई। इसके कुछ ही देर बाद अचानक तीसरी बार आग सुलग गई। इसकी सूचना नगर थाना ने फायर बिग्रेड को दी। सूचना के करीब 40 मीनट बाद फायर बिग्रेड की एक बड़ी व दो छोटी वाहन पहुंची। जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान हरे पेड़ की टहनी अचंल इंस्पेक्टर के कार्यालय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.