सीतामढ़ी, दिसम्बर 9 -- सीतामढ़ी। ठंड बढ़ते ही शहर में चोरी की घटना भी बढ़ने लगी है। शहर में चोर पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। पुलिस की गश्ती पर भी सवाल उठने लगे हैं,चोर में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई लगातार चोरी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। वहीं लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। नगर थाना क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया था जिसमें लाखों रुपए नकदी और जेवरात की चोरी कर लिया गया था। यह तब हुआ जब चोर थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोरी कर रफू चक्कर हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस चोरी मामले में अब तक जांच-पड़ताल तक ही सीमित हैं। एक ही रात में तीन दुकान और दो घरों से चोरी मामला नगर थाना क्षेत्र का है। यहां चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है...