मधुबनी, दिसम्बर 23 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक भव्य एवं आकर्षक नगर झांकी का आयोजन किया गया। नगर झांकी में ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक नृत्य-गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों ने लोगों का दिल जीत लिया। बिहार के सभी जिलों से आए कलाकारों की टीमों ने अपनी-अपनी लोकसंस्कृति, कला एवं परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया, जिसने युवाओं के साथ-साथ आमजन को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भव्य नगर झांकी वाटसन स्कूल के मैदान से प्रारंभ होकर थाना चौक, स्टेशन रोड, बाटा चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पुनः वॉटसन स्कूल पर संपन्न हुई। झांकी के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ कलाकार...