लखीसराय, फरवरी 23 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के निर्देशानुसार, लखीसराय जिला जदयू की ओर से नगर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 23 फरवरी सोमवार को आयोजित की जाएगी। चुनाव का आयोजन स्थानीय सम्राट अशोक भवन में किया गया है। पारदर्शी चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। संगठन ने चुनाव को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए अनिल कुमार साहू को निर्वाची पदाधिकारी और योगेंद्र राय को पर्यवेक्षक मनोनीत किया है। इनकी देखरेख में ही मतदान और चयन की पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इधर, चुनाव की सुगबुगाहट के बीच निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुनील कुमार ने लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के जदयू के तमाम क्रियाशील सदस्यों और संबंधित मतदाताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजब...