संभल, जनवरी 22 -- नगर क्षेत्र के चार बिजली उपकेंद्रों से जुड़े विभिन्न मोहल्लों में मंगलवार की सुबह बिजली विभाग द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 स्थानों पर चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए उपभोक्ताओं को पकड़ा गया। सभी आरोपितों के खिलाफ बिजली चोरी निरोधक थाने में तहरीर दी गई है। एसडीओ प्रथम जेपी वार्ष्णेय के नेतृत्व में जेई वीके गंगल ने धोबीघाट उपकेंद्र से जुड़े मंडी किशनदास सराय एवं वाल्मीकि बस्ती में चेकिंग की, जहां छह लोग अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पाए गए। वहीं संभल नगरीय उपकेंद्र से जुड़े हल्लू सराय और चौधरी सराय क्षेत्रों में 10 लोग बिजली चोरी करते मिले। इसके अतिरिक्त एसडीओ तृतीय राहुल सिंह के नेतृत्व में जेई दीपक कुमार ने चौधरी सराय उपकेंद्र से जुड़े फत्तेहउल्ला सराय में निरीक्षण किया, जहां तीन लोग केबल में कट ल...