सुल्तानपुर, मार्च 8 -- सुलतानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में स्वयंसेवकों का शारीरिक प्रदर्शन व आम जनमनस व स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन रविवार को अपराह्न दो बजे महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज के खेल मैदान में होगा। स्वयंसेवकों के मार्गदर्शन के लिए मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल रहेंगे। यह जानकरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अजय सिंह ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...