जमशेदपुर, जनवरी 6 -- जमशेदपुर। जनवादी लेखक संघ (जलेस) की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने साहित्य उत्सव के नाम पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा नगर के साहित्यकारों को नजरंदाज कर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। जलेस के सचिव ने कहा, शहर में कई ऐसे साहित्यकार हैं जो न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं। उनसे साहित्य जगत में शहर और राज्य की पहचान है। देश के लगभग हर प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में जिनकी कहानियां, कविताएं प्रकाशित होती है, जो राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों व मुशायरों का संचालन करते हैं। जिला प्रशासन उन सभी को नजरअंदाज करते हुए साहित्य उत्सव मनाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चिराग तले अंधेरा कहावत को चरितार्थ किया जा रहा है। बाहर के लोग उसे दिख रहे हैं, लेक...