हापुड़, फरवरी 15 -- नगर पालिका ने नगर के बाजारों में शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध किया। अधिकारी और पुलिस बल के समझाने के बाद व्यापारी मान गए। वहीं गांधी बाजार में अभियान चलने के बाद दोबारा सड़कों पर अतिक्रमण कर लिया। जिसके चलते जाम की स्थिति बनी रही। परतापुर रोड पर तीन दिन बाद अंडर पास बनाने के लिए खुदाई का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके चलते परतापुर रोड फाटक बंद हो जाएगा। नगर में वाहनों का दवाब ज्यादा न बढ़े। इसके लिए नगर पालिका अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है। शनिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन लेकर गांधी बाजार पहुंचे। अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ व्यापारियों ने इसका विरोध किया। लेकिन अधिकारी और पुलिस के समझाने के बाद व्यापा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.