फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 23 -- नवाबगंज, संवाददाता। नगर के अधिकतर तालाबों पर है। इसके चलते तालाब सिकुड़ गये हैं। कई बार नाप जोखभी हो चुकी हैेलकिन अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान नहीं चल रहा है। ऐसे में अवैध कब्जा जिन लोगों ने कर रखा है उनकों किसी तरह का डर नहीं लग रहा है। पूर्व में नोटिस भी दिये जा चुके हैं। डाकघर वाली गली में तालाब की जमीन सुरक्षित है। इस पर कई लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण भी कर लिया है। अवैध कब्जा होने के कारण जलभराव की समस्या रहती है। पूर्व में राजस्व टीम ने नाप जोख भी की थी। इसको लेकर पूरी रिपोर्ट दे दी गयी थी। 13 लोगों को नगर पंचायत की ओर से नोटिस भी जारी किए गए थे। इसमें भी समय बीत गया है लेकिन अतिक्रमण नही हटा है। नगर पंचायत कर्मियों की लापरवाही के चलते अवैध क ब्जेदारों के हौसले बुलंद हैं। नगर पंचायत की ओर स...